सीबीआई जल्द शुरू करेगी एनएच-74 घोटाले की जांच – त्रिवेंद्र सिंह रावत

Please Share
सीबीआई जल्द शुरू करेगी एनएच-74 घोटाले की जांच – त्रिवेंद्र सिंह रावत 1 Hindi News Bharat »

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज बजट सत्र के दौरान एक बड़ा ऐलान किया। रावत नें सदन में बताया की एनएच- 74 मुआवजे घोटाले की जांच करने का फैसला सीबीआई ने ले लिया है। जल्द ही जांच शुरू कर दी जाएगी।

बता दें कि सत्र की शुरूआत से ही एनएन-74 की सीबीआई जांच पर सदन में विपक्ष द्वारा सरकार बार बार घिर रही थी।

जिसके बाद आज अभिमन्यू की तरह चक्रव्यू भेदते हुए त्रिवेंद्र सेना ने सदन में इस घोटाले की सीबीआई जांच की शुरूआत का उद्घोष कर दिया है ।

जिसके बाद अब माना जा रहा है कि विपक्ष के पास कोई बड़ा मुद्दा नहीं बचा है।

Leave a Reply