कश्मीर डीआईजी को भी रुला दिया इस बच्ची ने………

Please Share

बीते सोमवार को  पिता एएसआई अब्दुल राशिद की आतंकी हमले के दौरान गोली लगने और उनके शहीद होने के बाद बेटी के आंसुओं का जवाब किसी के पास नहीं हैं।

पिता के शहीद होने की घटना को सुनने के बाद से ही बेटी ज़ोहरा का रो-रो कर बुरा हाल है, जिसकी तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रोती बिलखती ज़ोहरा ने कहा कि वह अपने पिता को मिस कर रही है, वह बड़े होकर डॉक्टर बनना चाहती है, ज़ोहरा ने कहा कि उसके पिता यही चाहते थे।

वहीँ तस्वीर के वायरल होने के बाद दक्षिण कश्मीर पुलिस के डीआईजी ने ज़ोहरा के नाम खुला खत लिखा। जिसमें उन्होंने लिखा कि तुम्हारे आंसू हमारे कलेजों को झुलसा रहे हैं। तुम्हारे पिता ने जो बलिदान दिया है, वह हमेशा याद रखा जाएगा। ये क्यों हो रहा है इसकी वजह जानने के लिए अभी तुम काफी छोटी हो। जो लोग कश्मीर की शांति को बिगाड़ना चाहते हैं, उनके खिलाफ लड़ने के लिए तुम्हारे पिता के जैसे ही हम भी हमेशा तैयार हैं।

कश्मीर डीआईजी को भी रुला दिया इस बच्ची ने……… 2 Hindi News Bharat »

ज्ञात हो कि आज हमारे देश के कई नौजवान और भारत माता के कई वीर सपूतों ने देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया है, जिससे देश ने अपने वीर जवानों को तो खोया ही लेकिन उन बच्चों ने क्या कुछ खोया है शायद इसका अंदाजा हर कोई नहीं लगा सकता ।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply