देश की पहली महिला जासूस को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Please Share

मुंबई : लेडी शेरलॉक होम्स के नाम से मशहूर देश की पहली प्राइवेट महिला जासूस रजनी पंडित को ठाणे पुलिस ने अवैध रूप से सोर्सिंग और सीडीआर बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। रजनी पर अपने क्लाइंट के लिए अवैध माध्यम से कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (सीडीआर) प्राप्त करने के आरोप है। आपको बता दें कि पुलिस ने एक फरवरी को अवैध रूप से सोर्सिंग और सीडीआर बेचने वाले जासूसों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया था। इसमें पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था।

क्लाइंट के कॉल डिटेल्स बेचती थीं रजनी

पुलिस ने एक फरवरी को समरेश झा नाम के एक जासूस को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए जासूह समरेश ने पुलिस को बताया था कि वह कॉल डिटेल्स को रजनी के कहने पर मोटी कीमत पर बेचता था। आपको बता दें कि रजनी पंडित पूर्व पुलिस अधिकारी की बेटी हैं। पुलिस ने इस मामले में दो अन्य जासूसों संतोष पंडगले और प्रशांत सोनावाणे को नवी मुंबई से गिरफ्तार किया  है। पुलिस रजनी से पूछताछ कर रही है। हालांकि इस मामले पर पुलिस को अब तक  रजनी के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिल पाया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply