पूरे प्रदेश में इस समय भोजन को लेकर सियासत खूब हो रही है। पिछली कांग्रेस सरकार के समय शुरू हुए इंदिरा अम्मा भोजनालय को अब बीजेपी दीन दयाल उपाध्याय के नाम पर रखने की तैयारी कर रही है……………. जिसके चलते पूरी कांग्रेस ने खासा आक्रामक तेवर अपना रखे है। इसी पर बात करते हुए आज कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा मेहरा ने हैलो उत्तराखंड न्यूज को बताया कि बीजेपी कुछ अपना नया लेकर आए और तब उसका नाम दीन दयाल उपाध्याय रखे । साथ ही साथ बीजेपी को चेतावनी देते हुए कांग्रस प्रवक्ता गरिमा ने नाम परिवर्तन करने पर सड़क में उतरकर विरोध करने की बात तक कही है।
admin
Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.
