स्लीपर लेकर जा रहा पिकअप वाहन खाई में गिरा, चालक की मौत

Please Share

स्लीपर लेकर जा रहा पिकअप वाहन खाई में गिरा, चालक की मौत 2 Hindi News Bharat »

विकासनगर। मुंडाली से खडमबा आ रही लकड़ी से भरी पिक अप जीप खडमबा से दो किलोमीटर पहले वन विभाग मार्ग पर अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी जिसमें सवार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद शव को खाई से निकाल पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक पिकअप जीप सुबह 11 बजे के आसपास मुंडाली से खडमबा वन विभाग के लकड़ी के स्लीपर ले कर आ रहा था। उसी दौरान जीप अनियंत्रित हो कर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन गिरने की आवाज सुन आसपास काम कर रहे मज़दूर व ग्रामीण खाई में उतरे। जहां चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी।

चालक मुसाहिद पुत्र हुसैन खान 22 साल, निवासी अंबाडी के शव को ग्रामीणों ने सड़क तक पहुंचाया जिसके बाद पंचनामे की कार्रवाई के लिए पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

You May Also Like

Leave a Reply