कांग्रेस में पनप रहा है असंतोष, जोत सिंह बिष्ट की नेम प्लेट पर हुआ हमला

Please Share
कांग्रेस में पनप रहा है असंतोष, जोत सिंह बिष्ट की नेम प्लेट पर हुआ हमला 1 Hindi News Bharat »

सत्ता जाते ही अब कांग्रेस के सीनियर नेताओं की तख्तियां भी उखड़ने लगी हैं। कभी पावर सेंटर के तौर पर जाने जाना वाला राजीव गांधी कांग्रेस भवन के हालात आज कुछ यूं हैं कि कोई कांग्रेस उपाध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेता जोत सिंह बिष्ट की नेम प्लेट को उखाड़कर फेंक देता है और जोत सिंह बिष्ट नाराज होकर दरवाजे से ही वापस चले जाते हैं।

इस घटना की जोत सिंह बिष्ट ने हैलो उत्तराखंड न्यूज से बात करने पर कड़ी निंदा की है। उन्होनें कहा है कि इस घटना से वे आहत हैं । इसी के साथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने भी इस तरह की हरकत को शर्मनाक बताया है।

लेकिन अब तक इस शरारत का गुनहगार सामने नहीं आया है। लेकिन इतना तो तय है कि यह काम करने वाला कोई पार्टी के भीतर का ही है। जिसने नेम प्लेट को नुकसान पहुंचा कर किसी तरह के असंतोष को उजागर करने की कोशिश की है।

लेकिन बावजूद इसके इस तरह की किसी भी हरकत की सरहाना नहीं की जा सकती।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply