किसान के लिए शुरू किया जायेगा आन्दोलन, कांग्रेस पार्टी करेगी अजय भट्ट पर केस – किशोर उपाध्याय

Please Share

किसानों के लिए किये गए वादे पूरे न होने पर अब कांग्रेस आगे बढ़कर किसान के हितों की रक्षा के लिए आगे आएगी। कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा की अन्न के बिना कोई जिन्दा नही रह सकता है इसलिए अन्नदाताओं के हक़ की रक्षा के लिए 4 अगस्त से ‘किसान बचाओं- गाँव बचाओं- उत्तराखंड बचाओ – देश बचाओं – जय जवान जय किसान’ आन्दोलन को कांग्रेस प्रदेश भर में चलाएगी जिसकी शुरुआत चंबा से की जाएगी।

लेकिन सावल ये उठता है की जब कांग्रेस सत्ता पर थी तब उन्होंने किसानों के हित में कितने फैसले लिए और किसानों के हक की रक्षा के लिए कांग्रेस कितना आगे आई थी। कही ऐसा तो नही की हर बार जो भी राजनीतिक पार्टी सत्ता पर आती है वो सत्ता के नशे में चूर होकर किसानो के दर्द से दूर रहती है और फिर सत्ता की दुरी के बाद किसानों के साथ नजदीकिया बढ़ाने की कोशिश में लग जाती और फिर दुबारा सत्ता में आने के बाद वही ढाक के तीन पात…

वही किशोर उपाध्याय ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट द्वारा कांग्रेस पर किसानों को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप पर अजय भट्ट को 386 धारा के तहत कांग्रेस के खिलाफ करवाई कर केस दर्ज करने की राय दी है। साथ ही उन्होंने कहा है की अगर बीजेपी ऐसा नही करती है तो कांग्रेस क़ानूनी परामर्श लेने के बाद अजय भट्ट पर संगीन आरोप लगाने के खिलाफ मुक़दमा दर्ज किया जायेगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply