खनन पर रोक के बावजूद धड़ल्ले से जारी है अवैध खनन, 4 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां समेत तीन चालक गिरफ्तार

Please Share
खनन पर रोक के बावजूद धड़ल्ले से जारी है अवैध खनन, 4 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां समेत तीन चालक गिरफ्तार 2 Hindi News Bharat »

प्रदेश भर में खनन पर रोक होने के बावजूद भी प्रदेश भर में अवैध तरीके से खनन कार्य जारी है। आए दिन अवैध खनन के मामले सामने आ रहे हैं जिस पर थानों व पुलिस द्वारा इनके विरूद्ध कार्यवाही जारी है।

आज इसी के तहत थाना सहसपुर पुलिस ने सेलाकुई क्षेत्र से तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां व चौकी सभावाला क्षेत्र से एक ट्रैक्टर ट्रॉली समेत तीन चालकों (इरशाद निवासी शीशम बड़ा, विजय निवासी हरिपुर, प्रवीण निवासी सहसपुर) को गिरफ्तार किया है। वहीं एक ट्रैक्टर चालक मौका पाकर फरार हो गया। गिरफ्तार किए गए चालकों के विरूद्ध पुलिस ने धारा 379/411 व 4/21 खनन अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश कर अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply