लूटपाट और हत्या के इरादे से आए बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Please Share
लूटपाट और हत्या के इरादे से आए बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 2 Hindi News Bharat »

15 दिन पहले आजाद कॉलोनी निवासी शबनम के घर में घुसे अज्ञात बदमाशों को पटेल नगर थाना पुलिस ने धर दबोचा है। इन बदमाशों पर आरोप था कि इन्होंने घर में घुसकर तमंचे की नोक पर घर से मोबाइल और अन्य समान भी लूटा था।

वहीं घटना की तहरीर पर पटेलनगर थाना पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर एक होटल के सामने से डीलिंग करते वक्त पांच आरोपियों को धर दबोचा। जिसमें पुलिस ने आरोपी इस्तिकार निवासी आजाद नगर( मदरसे का अध्यापक), जाहिद, जरीफ निवासी शामली उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया है। जिनसे 315 बोरा तमंचा व 2 जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या HR 12 S 0347 बोलेरो, इयोन कार संख्या UK 07 BF 4546 बरामद हुआ है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि हम सभी को शामली से मुफ्ती रहीस के घर लूट करने और उसकी हत्या करने के लिए बुलाया गया था। लेकिन किसी कारण वश उस रात को हत्या नहीं कर पाए। लेकिन फिर 15 जुलाई को हमें दोबारा मुफ्ती रहीस के घर हत्या करने को भेजा गया। लेकिन अगले दिन भी हम मुफ्ती की हत्या नहीं कर सके। जिससे कि आज हम अपना हिसाब लेने आए थे।

पूछताछ में इस्तिकार ने बताया कि वह करीब 12 साल से मदरसे में पढ़ाता है और उसने 7 लाख के करीब मुफ्ती से पैसे उधार लिए थे। लेकिन वापस न कर सका, जिससे वह कई बार मुझे सबके सामने जलील कर चुका था। जिस पर उसने जाहिद, जरीफ, शाहनवाज, समीम को पैसों का लालच देकर घर में लूटपाट और मुफ्ती की हत्या के लिए बुलाया था।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply