गटर में दो शव बरामद…हत्या कि आशंका… मामले कि तफ्तीश जारी

Please Share

गटर में दो शव बरामद…हत्या कि आशंका… मामले कि तफ्तीश जारी 2 Hindi News Bharat »

देहरादून के पटेल नगर थाना क्षेत्र में बसी पॉश कॉलोनी पाम सिटी के पास गटर में दो व्यक्तियों कि लाश बरामद हुई है। पुलिस कि माने तो दोनों व्यक्तियों को सिवर कि मरम्मत करने के लिए बुलाया गया था और सीवर लाइन में काम करने के दौरान ही दोनों ही मृत्यु हुई है। पुलिस मामले कि तह तक जाने के लिए सीवर कार्य के ठेकेदार, पाम सिटी प्रबंधन के कर्मचारियो से पूछताछ कर रही है।

आप को बता दे कि पाम सिटी के प्रबंधक ने सीवर चोक होने कि वजह से कल श्याम को 4 लोगो को सीवर कि मरम्मत के लिए बुलाया था। चारो लोग देर श्याम तक सीवर साफ़ करते रहे, बाद में ठेकेदार ने एक सीवर का ढक्कन खुला देखा तो उसे बंद कर घर कि ओर चला गया।

आज फिर सीवर कि मरमत करने उन्हीं चार में से दो कर्मचारी पहुचे तो सीवर खोलते ही उन्हें वहा दो लाशे मिली जिससे इलाके में हडकंप मच गया। लाश को देखते ही सीवर कार्य के लिए आये मजदूरो ने पुलिस को सूचित किया, पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव को गटर से निकालकर  पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply