सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर…

Please Share

सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर… 2 Hindi News Bharat »प्रतीकात्मक चित्र..

जम्मू-कश्मीर:  सोपोर में शंगर्गंड इलाके में सोमवार को सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है।

सुरक्षाबलों को बारामूला जिले के सोपोर के शंगर्गंड क्षेत्र में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया और सर्च ऑपरेशन किया। सर्च ऑपरेशन के दौरान खुद को घिरा हुआ देख आतंकियों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दी।

सुरक्षाबलों ने भी इसका जवाब देते हुए दोनों आतंकियों को मार गिराया। इन आतंकियों के पास से एक एके47 रायफल और पिस्टल बरामद हुई है। दोनों आंतकियों की पहचान सोपोर के नईम और पट्टन के आशिक के रूप में हुई हैं।

बता दें कि इससे पहले शनिवार को दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम के बेहीबाग में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया था।

You May Also Like

Leave a Reply