गूगल ने डूडल बनाकर मनाया नूतन का 81वां जन्मदिन

Please Share
गूगल ने डूडल बनाकर मनाया नूतन का 81वां जन्मदिन 2 Hindi News Bharat »

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा नूतन की 81वीं जयंती पर उनके प्रशंसकों के साथ ही गूगल ने भी विशेष डूडल के जरिये इस अभिनेत्री को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।  गूगल इंडिया ने हिंदी फिल्म एक्ट्रेस नूतन समर्थ के जन्मदिन पर गूगल डूडल तैयार किया हैं ।  यह डूडल 4 जून को भारत के हर कोने में देखा जा रहा है। नूतन ने अपने करियर में हर तरीके का रोल लिया। गूगल ने भी डूडल के जरिये इस अभिनेत्री के चेहरों के विभिन्न भावों से गूगल के दो ओ बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। नूतन को उनके भावपूर्ण अभिनय ने बॉलीवुड में एक अलग मुकाम दिलाया। अभिनेत्री नूतन ने अपने फिल्मी सफर की शुरआत हमारी बेटी से की और करीब चार दशकों से ज्यादा लंबे अपने करियर में 70 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया।  बंदिनी, सुजाता, सीमा, तेरे घर के सामने, मिलन, मैं तुलसी तेरे आंगन की जैसी दर्जनों हिट फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय से नूतन ने साबित किया कि वह हर तरह की फिल्मों और भूमिकाओं के लिये निर्देशकों की पहली पसंद क्यों थीं। नूतन को सीमा, मिलन, मैं तुलसी तेरे आंगन की और बंदनी के लिए अवार्ड मिले थे। इतना ही नहीं नूतन को पद्म श्री भी मिला था। यह चौथा-उच्चतम नागरिक सम्मान है जो कि भारत सरकार द्वारा दिया जाता है।आपको बता दे कि उन्होंने लगभग 40 साल के इस करियर के दौरान नूतन ने पांच फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीते जो उस वक्त का एक रिकॉर्ड था जिसे बाद में उनकी भतीजी काजोल ने तोड़ा । तनुजा मुखर्जी की बेटी काजोल ने नूतन का रिकॉर्ड 2011 में तोड़ा। नूतन की एक्टिंग को काफी लोगों द्वारा सराहा जाता था। उस वक्त की एक्ट्रेस स्मिता पाटिल और साधना नूतन को अपना आदर्श मानती थीं। कहा जाता है कि बंदनी और सुजाता में उनकी एक्टिंग सबसे अच्छी रही। उन फिल्मों में समाज की कुरीतियों पर बात की गई थी। दोनों ही फिल्मों को बिमल रॉय ने निर्देशित किया था। नूतन ने रजनीश बहल से शादी की थी। उनके एक बेटा है। जिसका नाम मोहनीश बहल है। मोहनीश फिल्म और टीवी में काम करते हैं। नूतन का 54 साल की उम्र में ही निधन हो गया था। उनको ब्रेस्ट केंसर था।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply