ट्रान्सपोर्ट नगर में ट्रकों का है अतिक्रमण, प्रशासन है मौन

Please Share
ट्रान्सपोर्ट नगर में ट्रकों का है अतिक्रमण, प्रशासन है मौन 1 Hindi News Bharat »

ट्रान्सपोर्ट नगर आईएसबीटी में एमडीडीए के नियमों को ताक पर रखकर रोजाना कई ट्रक सड़कों पर खड़े रहते हैं। जिससे यातायात व्यवस्था न सिर्फ प्रभावित होती है बल्कि पैदल आने जाने वालों को भी कई बार चलने की जगह नहीं मिल पाती ।

ट्रान्सपोर्ट नगर में ट्रकों द्वारा फैली इस अव्यवस्था पर जब हमने एसपी ट्रैफिक धिरेन्द्र गुंज्याल से बात की तो उन्होनें हमे बताया कि आईएसबीटी में अवैध रूप से पार्किंग करने वालों के खिलाफ सीपीयू लगाई गई है। अगर ट्रान्सपोर्ट नगर के ट्रक एमडीडीए के नियमों के खिलाफ गाड़ी पार्किंग कर रहे हैं तो सीपीयू को ये अधिकार है कि वो उनका चालन करे। आगे उन्होनें कहा कि पार्किंग की इस समस्या से निपटने के लिए उनके द्वारा स्थानीय चौकी औऱ थाने को सूचित कर दिया जाएगा।

अब देखना होगा कि एसपी ट्रैफिक के कहने के बाद ट्रकों की गलत पार्किंग पर कब तक रोक लगती है। साथ ही सीपीयू से भी ये उम्मीद है कि वह यहां की समस्या को भी जल्द से जल्द दुरुस्त करे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply