गोरखपुर फाटक के पास मिले अज्ञात शव की हुई शिनाख्त

Please Share

गोरखपुर फाटक के पास मिले अज्ञात शव की हुई शिनाख्त 2 Hindi News Bharat »

देहरादून: 16 नवंबर की रात्रि में गोरखपुर फाटक के पास मिले अज्ञात शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान मनीष कन्नौजिया पुत्र सोहनलाल निवासी भगत सिंह कॉलोनी, रायपुर, उम्र 40 वर्ष के रूप में हुयी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मनीष ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद पुलिस ने मनीष के शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवाया था।

मृतक की पहचान उसके परिजनों द्वारा की गई है, जो ड्राईक्लीन का काम करता था। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों के संबंध में परिजनों से जानकारी प्राप्त कर रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply