गोविंदघाट दोहरे हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी आरोपी की गाड़ी, एसपी का आरोपी को जल्द पकड़ लेने का दावा

Please Share
गोविंदघाट दोहरे हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी आरोपी की गाड़ी, एसपी का आरोपी को जल्द पकड़ लेने का दावा 1 Hindi News Bharat »

 

हेमकुंड साहिब में हुए मां बेटी के कत्ल की तफ्तीश में अभी अभी पुलिस को एक अहम कड़ी हाथ लगी है। चमोली एसपी तृप्ती भट्ट ने हैलो उत्तराखंड से बात कर बताया की हत्या का आरोपी मृतक महिला का पति है। जिसकी गाडी थोड़ी देर पहले ही गौचर से बरामद कर ली गई है।

तृप्ती भट्ट की मानें तो आरोपी की लोकेशन लगभग ट्रेस हो चुकी है और बाहरी राज्यों की पुलिस से भी आरोपी को पकड़ने के लिए सहयोग मांगा गया है। जिससे लग रहा है कि आरोपी उत्तराखंड की सीमा को पार कर चुका है।

हालांकि एसपी साहिबा ने आरोपी को जल्द ही पकड़ लेने की बात हैलो उत्तराखंड न्यज से की है। बता दें कि हेमकुंड की यात्रा पर आए मां और बेटी गोविंदघाट स्थित एक होटल में आज सुबह मृत पाए गये थे। मृतक अंबाला के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

You May Also Like

Leave a Reply