गोविंद घाट के पास हुआ हादसा – तीन लोगों की मौके पर ही मौत

Please Share
गोविंद घाट के पास हुआ हादसा – तीन लोगों की मौके पर ही मौत 1 Hindi News Bharat »

 

अभी अभी चमोली जिले में एक कार खाई में गिर कर दुर्घटना ग्रस्त हो गई है। दरअसल, बद्रीनाथ से आते समय गोविंद घाट के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

जिस पर चमोली एसपी तृप्ति भट्ट ने हादसे पर बात कर हमसे बताया कि दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। इसके साथ एक व्यक्ति को गंभीर चोटे आई हैं।

उन्होनें बताया कि मृतकों के परिवार के सूचित कर दिया गया है। साथ ही घायल व्यक्ति का जोशीमठ अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे का शिकार यह परिवार रोहतक से बताया जा रहा है। जो बद्रीनाथ से यात्रा कर लौट रहा था।

Leave a Reply