एनएच-74 घोटाले पर आज कई जगह पड़े एसआईटी के छापे

Please Share
एनएच-74 घोटाले पर आज कई जगह पड़े एसआईटी के छापे 1 Hindi News Bharat »

एनएच -74 घोटाले पर आज एसआईटी की टीम ने कई जगह छापे मारे। यह छापे एसएसपी सदानंद दाते के निर्देश पर ऊधमसिंह नगर में मामले से जुड़े संबंधित अधिकारियों के यहां मारे गए। वहीं देहरादून में भी एसआईटी ने छापेमारी की।

देहरादून, रूद्रपुर, कालाढूंगी, सितारगंज, काशीपुर, बाजपुर व नानकमत्ता आदि स्थानों पर यह छापेमारी हुई है। छापामारी में टीम ने घोटाले से जुड़े सभी दस्तावेजों को जब्त कर लिया है।

जिसके बाद अब इनकी जांच हो रही है। इस बात की पुष्टि ऊधमसिंह नगर के एसएसपी सदानंद दाते ने हैलो उत्तराखंड न्यूज से बात कर की है।

इस घटना के बाद जहां सरकार इस मामले पर कार्य करते हुए दिखाई दे रही है तो वहीं विपक्ष इसे दिखावा कह कर इसकी सिर्फ सीबीआई से ही जांच कराने में जुटा है। वैसे याद दिला दें कि आज सदन में स्वंय मुख्यमंत्री ने एनएच-74 मामले को सीबीआई द्वारा लिये जाने की बात कही है।

हालांकि अगर जांच निष्पक्ष होती है तो अधिकारियों के यहां से जब्त दस्तावेजों की जांच के बाद कई नये खुलासे हो सकते हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply