जाने आज के दिन ऐसा क्या हुआ था जिसने बदल डाली दुनिया…

Please Share

जाने आज के दिन ऐसा क्या हुआ था जिसने बदल डाली दुनिया… 2 Hindi News Bharat »

आज से ठीक 78 साल पहले एक ऐसा वैश्विक संघर्ष हुआ था जिसने दुनिया का रूप ही बदल डाला। वो दिन था 1 सितंबर 1939  का  जब जर्मनी ने पोलैंड पर हमला कर दिया था।

जिसके बाद शुरू हुआ द्वितीय विश्व युद्ध जिसे टोटल वॉर भी कहा जाता है। इस युद्ध ने व्यापक स्तर पर काफी तबाही मचाई थी। परिणाम स्वरुप दुनिया की जनसंख्या की तीन फीसदी आबादी खत्म हो गयी थी। करोड़ों लोग घायल हुए थे और अरबों रुपये का नुकसान हुआ था। इस युद्ध में दुश्मन देशों ने आम जनता पर भी बम बरसाए थे।

वर्ष1945 तक करीब छह साल चले इस युद्ध में दुनिया के करीब 70 देशों की सेनाएं आपस में भिड़ गई थीं। इस युद्ध में दुनिया दो समूहों में बंट गई थी। एक समूह में जर्मनी, इटली, जापान, हंगरी, रोमानिया और बुल्गारिया जैसे देश शामिल थे। दूसरा समूह में अमेरिका, सोवियत रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, नीदरलैंड, कनाडा, ब्राजील, डेनमार्क, ऑस्ट्रेलिया, नार्वे, पोलैंड, चीन आदि देश थे।

असल में द्वितीय विश्व युद्ध का कारण पहले विश्व युद्ध को ही माना जाता है। प्रथम विश्व युद्ध में जर्मनी ने मुंह की खाई थी और जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर दुश्मन देशों को सबक सिखाना चाहता था। इसी के चलते एक सितंबर 1939 को सुबह 4 बजकर 45 मिनट पर जर्मनी ने पोलैंड पर हमला कर दिया और लाखों जर्मन सैनिक पोलैंड में प्रवेश कर गए।

करीब एक माह के युद्ध के बाद पोलैंड पर जर्मनी का कब्जा हो गया। फ्रांस और ब्रिटेन पोलैंड की कोई मदद नहीं कर पाए। करीब छह माह बाद हिटलर के निशाने पर फ्रांस और ब्रिटेन थे।

वर्ष 1940 में 9 अप्रैल को हिटलर ने यूरोपीय देश नार्वे पर हमला कर दिया। जर्मन सेना ने नार्वे को तो जीता ही साथ ही उसके और जर्मनी के बीच आने वाले डेनमार्क को भी कब्जे में ले लिया। इसके बाद कुछ ही महीनों में जर्मनी ने नीदरलैंड, बेल्जियम, लेक्स्मबर्ग पर हमले किए और उन्हें जर्मन साम्राज्य का हिस्सा बना लिया। इसी साल 5 जून को हिटलर ने करीब 15 लाख सैनिकों को लेकर फ्रांस पर हमला कर दिया। महज 15 दिन में जर्मनी ने फ्रांस को हरा दिया। इस तरह जर्मन सेना ब्रिटेन को छोड़कर लगभग पूरे यूरोप पर अधिपत्य हासिल कर चुकी थी।

जापान ने 7 दिसंबर 1941 को अमेरिका के पर्ल हार्बर पर हमला किया और इसके चार दिन बाद ही हिटलर ने अमेरिका से युद्ध शुरू कर दिया। एशिया में जापान ब्रिटेन के साथ लड़ रहा था। जर्मनी का अमेरिका से युद्ध करना घातक साबित हुआ।

छह जून 1944 को अमेरिका, ब्रिटेन और अन्य मित्र देशों की सेना यूरोप में घुस गई और जर्मनी पर हमला कर दिया। कई माह चले युद्ध में जर्मनी पस्त होता गया। जर्मनी की हार और तानाशाह हिटलर का अंत तय हो चुका था। 30 अप्रैल 1945 को हिटलर ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। हिटलर की मौत अब भी एक रहस्य ही मानी जाती है। हिटलर के अंत के साथ जर्मनी की हार हो गई और यूरोप में दूसरा विश्व युद्ध समाप्त हो गया।

लेकिन एशिया में युद्ध जारी था। जापान ने मित्र देशों की नाक में दम कर रखा था। जापान ने अमेरिका तथा चीन के कुछ आइसलैंड जीत लिए थे। अमेरिका ने 1945 में क्रमशः 6 और 9 अगस्त काे हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम गिरा दिए जिससे हजारो जापानी नागरिक मारे गए। इस महाविनाश के साथ विश्व युद्ध समाप्त हो गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply