जाने कौन होंगे कल राष्ट्रपति और गवर्नर से सम्मानित…

Please Share

जाने कौन होंगे कल राष्ट्रपति और गवर्नर से सम्मानित… 2 Hindi News Bharat »

देहरादून: शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के सात शिक्षकों को राष्ट्रपति सम्मानित करेंगे। शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में किये गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जायेगा। चयनित शिक्षकों को कल राष्ट्रपति भवन में सम्मानित किया जाएगा।

माध्यमिक स्तर के शिक्षक- सावित्री फोनिया, नरेश चन्द्र राय और डॉ.कुसुमरानी नैथानी और प्राथमिक स्तर के शिक्षक शशि शर्मा, लक्ष्मी नैथानी, भागचंद लाल केशवानी, विमला जोशी को कल राष्ट्रपति सम्मानित करेंगे।

वही शिक्षक दिवस के मौके पर सूबे में भी शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा। राजभवन में राज्यपाल डॉ. के.के.पॉल राज्य के 28 शिक्षकों को ‘गवर्नर्स टीचर्स अवार्ड’ से सम्मानित करेंगे।

गवर्नर्स अवार्ड के लिए प्रत्येक जनपद से 02 शिक्षकों का चयन किया गया है जिनमें 01 शिक्षक माध्यमिक शिक्षा और 01 शिक्षक बेसिक शिक्षा से चयनित किया गया है।जबकि 2 संस्कृत शिक्षकों का चयन राज्य स्तर पर किया गया है।

अल्मोड़ा से विनीता खाती, शंकर दत्त भट्ट; बागेश्वर से सुरेश चंद्र सती, दया रावत; चमोली से सरला चौहान, गजेन्द्र सिंह; चम्पावत से खड़क सिंह बोरा, समेश्रवा आर्य; देहरादून से प्रीती शर्मा, अनीता नेगी; हरिद्वार से डॉ. सेवा अग्रवाल, अनिल कुमार पाण्डेय; नैनीताल से महेंद्र सिंह सैनी, त्रिलोचन; पौड़ी गढ़वाल से नीलम जोशी, अखिलेश चंद्र चमोला; पिथौरागढ़ से चन्द्र शेखर शर्मा, राजेंद्री कन्याल; रुद्रप्रयाग से श्यामलाल भारती, आशा बंगवाल; टिहरी गढ़वाल से उत्तम सिंह राणा, उषा महरा; उत्तरकाशी से रौशनी, मदन लाल; उधमसिंह नगर से पार्वती जोशी, ताजम्मूल को गवर्नर अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा।

वही संस्कृत शिक्षा से राकेश कुमार और प्रकाश चंद्र जोशी भी गवर्नर अवार्ड से सम्मानित होंगे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply