बच्चों से भरा टैंपो दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत, बच्चे घायल…

Please Share

बच्चों से भरा टैंपो दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत, बच्चे घायल… 2 Hindi News Bharat »

काशीपुर: महुआखेड़ागंज से स्कूली बच्चों को लेकर आ रहा टैंपो सेंट मेरी स्कूल के पास एक बस के चपेट में आ गया। टैंपो में नौ बच्चे सवार थे, दुर्घटना में सभी बच्चे घायल हो गये वही हादसे में टेंपो चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

एसओ महुआखेड़ागंज जसबीर चौहान ने हैलो उत्तराखंड को बताया कि सुबह महुआखेड़ागंज से टैंपो संख्या यूपी 18एन 8654 जिसमें नौ बच्चे सवार थे, वो टेंपो अलीगंज रोड स्थित सेंट मेरी स्कूल के पास दुर्घटना का शिकार हो गयी।

सामने से आ रही एक निजी बस ने टैंपो को टककर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक मौके पर ही बस छोड़कर फरार हो गया। वही पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है।

घायल बच्चों को काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल है इसलिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

You May Also Like

Leave a Reply