टाटा मोटर्स – वैश्विक बिक्री में 1. 71 फीसदी की गिरावट

Please Share

टाटा मोटर्स – वैश्विक बिक्री में 1. 71 फीसदी की गिरावट 2 Hindi News Bharat »

टाटा मोटर्स ने बुधवार को वैश्विक बिक्री में 1. 71 फीसदी की गिरावट दर्ज की है।

अपने एक बयान में टाटा मोटर्स ने कहा है कि पिछले महीने तक 90,966 वाहनों की बिक्री हुई है जिसमें जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) शामिल थी जबकि पिछले जून 2016 तक टाटा मोटर्स ने 92,551 वाहन बेचे थे।

यात्री वाहनों की श्रेणी में, वैश्विक बिक्री में पिछले महीने तक 60,725 वाहनों की बिक्री हुई, जो कि एक साल पहले 59, 831 इकाई थी यानि 1.5 प्रतिशत की वृद्धि।

लक्जरी ब्रांड जगुआर लैंड रोवर की बिक्री इस साल  4.7 प्रतिशत बढ़कर 49,422 इकाई पर पहुंच गई, जो कि 2016 की इसी अवधि में 47,197 इकाई थी।

टाटा मोटर्स ने कहा कि उनकी कमर्शियल वाहनों की बिक्री में 7.57 प्रतिशत की गिरावट आई है जो पिछले महीने तक 30,241 इकाई रही जबकि एक साल पहले 32,720 इकाई पर थी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply