ट्रंप की बेटी ने सुषमा स्वराज को बताया ‘करिश्माई’ विदेश मंत्री

Please Share
ट्रंप की बेटी ने सुषमा स्वराज को बताया ‘करिश्माई’ विदेश मंत्री 2 Hindi News Bharat »

न्यूयॉर्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक सत्र के दौरान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की। मुलाकात के बाद इवांका ने सुषमा स्वराज को करिश्माई विदेश मंत्री बताया।

इवांका ने ट्विटर पर लिखा, ‘मैं लंबे समय से भारत की कुशल एवं करिश्माई विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का सम्मान करती हूं। उनसे मिलना सम्मान की बात है।’

ट्रंप की बेटी ने सुषमा स्वराज को बताया ‘करिश्माई’ विदेश मंत्री 3 Hindi News Bharat »

भारत और अमेरिका 28 से 30 नवंबर तक हैदराबाद में जीईएस की सह-मेजबानी करेंगे। जीईएस विश्वभर में उभरते उद्यमियों, निवेशकों और व्यापारिक नेताओं की वार्षिक सभा है। इवांका ने बैठक के बाद ट्वीट कर कहा, ‘हमने अमेरिका और भारत में महिलाओं की उद्यमिता, आगामी जीईएस 2017 और कार्यबल विकास पर चर्चा की।’

You May Also Like

Leave a Reply