त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Please Share

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ 1 Hindi News Bharat »

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज देहरादून के परेड ग्राउंड मैदान से प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सूबे के राज्यपाल के.के पॉल ने कर्तव्य निष्ठा और गोपनियता की शपथ दिलाई। इस दौरान सतपाल महाराज, प्रकाश पंत, मदन कौशिक, हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल,यशपाल आर्य और अरविंद पांडे को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गयी । इसके साथ ही रेखा आर्य औऱ धन सिंह रावत ने भी राज्य मंत्री की शपथ ली। शपथ समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ,गृह मंत्री राजनाथ सिंह समेत केंद्रीय मंत्री उमा भारती और जेपी नड्डा भी शपथ ग्रहण समारोह के गवाह बने । समारोह के दौरान हरीश रावत और भगत सिंह कोश्यारी की आपसी गुफ्तगु सभी के लिए चर्चा का विषय रही ।

आज शाम 4:30 बजे सचिवालय में होगी बीजेपी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक ।

You May Also Like

Leave a Reply