उत्तराखंड को शीतलहर का प्रकोप, लगातर बढ़ रही ठिठुरन

Please Share

देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड को शीतलहर के प्रकोप से निजात नहीं मिल पा रही है। दून के न्यूनतम तापमान में बीते दिन के मुकाबले शनिवार को मामूली बढ़ोत्तरी हुई, लेकिन ठिठुरन में कोई कमी नहीं आई। यहां तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उधर, बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में अधिकतम तापमान भी शून्य से नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है।

कड़ाके की ठंड से पर्वतीय क्षेत्रों में कई जगह पाइप लाइनों में पानी जम गया है। शनिवार को प्रदेश में अल्मोड़ा सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया। पहाड़ से लेकर मैदान तक हालात एक जैसे ही हैं। हालांकि, शनिवार को तापमान में मामूली सुधार अवश्य हुआ, लेकिन ठंड बरकरार है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like