नहीं रहे मशहूर अभिनेता और सांसद…..विनोद खन्ना

Please Share

नहीं रहे मशहूर अभिनेता और सांसद…..विनोद खन्ना 2 Hindi News Bharat »

विनोद खन्ना (70) का गुरुवार को निधन हो गया। उन्हें ब्लैडर कैंसर था। पिछले ढाई महीने से विनोद का गिरगांव के एचएन रिलायंस फाउंडेशन एंड रिसर्च सेंटर में इलाज चल रहा था। अप्रैल की शुरुआत में उनकी एक फोटो भी सामने आई थी। इसमें वे बेहद कमजोर नजर आ रहे थे।

खन्ना ने करीब 144 फिल्मों में काम किया। वे पंजाब के गुरदासपुर से बीजेपी सांसद थे। गुरुवार को अमिताभ बच्चन अपकमिंग मूवी ‘सरकार 3’ के लिए इंटरव्यू दे रहे थे। जैसे ही उन्हें खन्ना के निधन की खबर मिली, वे इंटरव्यू बीच में छोड़कर सीधे अस्पताल की ओर निकल गए। खन्ना का अंतिम संस्कार गुरुवार शाम वर्ली श्मशान घाट पर होगा।

You May Also Like

Leave a Reply