राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का बद्री- केदार दौरा तय, 600 श्रद्धालुओं का पहला जत्था कल होगा रवाना

Please Share

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का बद्री- केदार दौरा तय, 600 श्रद्धालुओं का पहला जत्था कल होगा रवाना 2 Hindi News Bharat »

राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी औऱ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे का कार्यक्रम तय हो गया है। कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री तीन मई को केदारनाथ धाम और राष्ट्रपति छह मई को बदरीनाथ धाम के दर्शन करेंगे।

बता दें कि 3 मई को केदारनाथ और 6 मई को बद्रीनाथ के कपाट खुलने हैं।

इसी के साथ चारधाम यात्रा पर जाने वाले 600 श्रद्धालुओं का पहला जत्था बृहस्पतिवार को रवाना होगा। यह सभी श्रद्धालु 15 वाहनों से चारधाम यात्रा पर भेजे जाएंगे।

श्रीगंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट 28 अप्रैल को खुलेंगे इसके लिए श्रद्धालुओं का जत्था तीर्थनगरी ऋषिकेश से 27 अप्रैल को रवाना होगा।

You May Also Like

Leave a Reply