नित्यानंद राय के बयान पर ये क्या बोल पड़ी राबड़ी देवी…

Please Share

नित्यानंद राय के बयान पर ये क्या बोल पड़ी राबड़ी देवी… 2 Hindi News Bharat »

पटना: बिहार के भाजपा अध्यक्ष और सांसद नित्यानंद राय के विवादित बयान के बाद भले ही नित्यानंद ने माफी मांग ली हो, लेकिन अब इस मुद्दे पर बयानबाजियों का दौर शुरू हो चला है।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने दावा किया है ‘वो लोग कहते हैं नरेंद्र मोदी पर उंगली उठाने वाले की उंगली तोड़ देंगे, हाथ काट देंगे, काट के दिखाओ, बिहार के लोग क्या चुप बैठे रहेंगे, यहां मोदी का हाथ काटने वाले और गला काटने वाले बहुत लोग खड़े हैं।

यहाँ सुनिए राबड़ी देवी का पूरा बयान-

गौरतलब है कि इससे पहले उजियारपुर से लोकसभा सांसद नित्यानंद ने एक कार्यक्रम में कहा था, ” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कठिन परिस्थितियों और गरीबी से निकलकर देश का नेतृत्व कर रहे हैं। ये हमारे लिए गर्व की बात है। ऐसे में अगर कोई उन पर उंगली उठाएगा तो उसका हाथ काट देंगे। जिसके बाद चौतरफा उनका विरोध होना शुरू हो गया था, जिसके बाद उनको माफ़ी भी मंगनी पड़ी थी।

You May Also Like

Leave a Reply