लालू के 12 ठिकानों पर सीबीआई छापे….

Please Share

लालू के 12 ठिकानों पर सीबीआई छापे…. 2 Hindi News Bharat »

‘जब तक रहेगा समोसे में आलू, घोटाले करता रहेगा लालू’

सदैव घोटालों और विवादों से नाता रखने वाले लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही हैं। चारा घोटाला, जमीन विवाद के बाद अब होटल टेंडर मामले में लालू प्रसाद यादव के संलिप्ता के आरोप के चलते सीबीआई ने लालू यादव के दिल्ली, पटना, रांची, पुरी और गुरुग्राम में 12 ठिकानों पर आज(शुक्रवार) सुबह करीब छह बजे से छापेमारी कर रही है साथ ही बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सुकर्लर आवास पर भी छापेमारी चल रही है।
दरअसल 2006 में राजद अध्यक्ष लालू रेलमंत्री थे और रेलमंत्री रहते हुए उनपर रेलवे के होटल निजी कंपनियों को आवंटित करने का आरोप लगा है। इस मामले में लालू के साथ ही उनकी पत्नी राबड़ी देवी, मंत्री पुत्र तेज प्रताप यादव सहित अन्य लोगों पर केस दर्ज किया है।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने लालू यादव, राबड़ी देवी, तेज प्रताप यादव और आईआरसीटीसी के तत्कालीन एमडी पीके गोयल और सुजाता होटल्स प्राइवेट लिमिटेड के दो डायरेक्टरों विनय कोचर और विजय कोचर के साथ सरला गुप्ता के यहां छापेमारी की है। बता दें कि पटना सचिवालय के पास बीरचंद पटेल मार्ग पर स्थित सुजाता होटल्स प्राइवेट लिमिटेड के ठिकाने पर सीबीआई ने छापा मारा है। इसके साथ ही विनय और विजय कोचर की कंपनियों के विभिन्न पतों पर छापेमारी हुई है।

लालू पर आरोप है कि उन्होंने रांची और पुरी के चाणक्य बीएनआर होटल जो कि रेलवे के हेरिटेज होटल थे, लालू यादव ने रेल मंत्री रहते हुए इन होटलों को अपने करीबियों को लीज पर बेच डाला था। ये दोनों होटल अंग्रेजों के जमाने के थे इसीलिए इसका ऐतिहासिक महत्व था पर अब नहीं रहा क्योंकि इन होटल्स को पूरा रेनोवेटेड कर दिया गया है।

इस लीज के लिए रांची के कुछ होटल व्यवसाइयों के अलावा लालू प्रसाद के निकट के सहयोगी एवं झारखंड से राज्यसभा के सांसद प्रेमचंद गुप्ता की कंपनी दोनों होटलों को लेने में सफल रहे और रांची के बीएनआर होटल को पटना के प्रसिद्ध होटल चाणक्य के संचालक हर्ष कोचर को 60 साल के लिए लीज पर मिल गया। पहले तो लीज की अवधि 30 वर्ष रखी गयी, परन्तु बाद में इसकी अवधि बढ़ाकर साठ साल कर दी गई।

सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी यादव, बेटे समेत कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस छापेमारी को लेकर आरजेडी के प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि आज भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला दिन है, हम इसके आगे झुकने वाले नहीं हैं। हम कानूनी तौर पर और राजनीतिक रूप से लड़ाई जारी रखेंगे।

लालू यादव के खिलाफ इस नए मामले में सीबीआइ को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे हैं। लालू के दिल्ली और गुड़गांव स्थित फार्म हाउस पर सीबीआइ की टीम 2006 के उन सभी दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया है, साथ ही पुराने पड़े लैपटॉप को भी सीबीआई ने जब्त किया है।

एक ओर जहां लालू आज चारा घोटाले मामले में सीबीआई के स्पेशल कोर्ट में पेश होंगे वहीं सीबीआइ रांची स्थित बीएन आर होटल में उनके खिलाफ सुबूत जुटाने में लगी है। पहले तो आयकर विभाग और ईडी ने लालू परिवार पर अपना शिकंजा कसा था, लेकिन अब सीबीआई इस नए मामले में प्रेस काॅन्प्रेस कई खुलासे कर सकती है। लालू प्रसाद यादव द्वारा दिए गए बयान ‘जब तक रहेगा समोसे में आलू, तब तक बिहार में रहेगा लालू’ के बजाय ‘जब तक रहेगा समोसे में आलू, घोटाले करता रहेगा लालू’ सटीक बैठता है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply