पगड़ी में पैर लगते ही सरदार को आया गुस्सा, दो बच्चियों की कर दी हत्या

Please Share
पगड़ी में पैर लगते ही सरदार को आया गुस्सा, दो बच्चियों की कर दी हत्या 1 Hindi News Bharat »

एक तीन साल की बच्ची थी और दूसरी 13 साल की किशोरी..मासूम दिखने वाली इन दोनों ही लड़कियों की बीते रोज गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई। इन दोनों ही बच्चियों का शव मिलने के बाद आस पास के इलाकों में जैसे सन्नाटा छा गया। ये सन्नाटा चीख चीख कर पूछ रहा था कि आखिर इन मासूम बच्चियों ने किसी का क्या बिगाड़ा था। लेकिन जवाब सिर्फ औऱ सिर्फ इन दोनों बच्चियों की मां के पास था लेकिन उसको तो उसकी दोनों बेटियों की हत्या ने पहले ही खामोश कर दिया था।

मामला ऋषिकेश का है जहां श्यामपुर बाईपास इलाके में यह हादसा हुआ है। कमरों में शवों की जानकारी मिलते ही बीते रोज लगभग 12 बजे पुलिस अपने दल बल के साथ पहुंची। जिसके बाद मात्र 7 से 8 घंटों में ही आरोपी को पुलिस द्वारा दबोच लिया गया।

बताया जा रहा है कि ये दोनों ही बच्चियां सुबह शौच औऱ नहाने के लिए पास ही में बने एक गुरुद्वारे में जाया करती थी। जिसमें सेवक सरदार परवान सिंह उन्हें तंग किया करता था। जिसकी शिकायत बड़ी बेटी अपनी मां से अक्सर किया करती थी लेकिन उसकी मां हमेशा उसे चुप रहने की हिदायत दिया करती थी। रोज का ही ये किस्सा था। लेकिन बीते रोज जब सरदार परवान सिंह नहा रहा था तो बड़ी लड़की का पैर बाहर रखी उसकी पगड़ी में लग गया, जिसके बाद आरोपी सरदार परवान सिंह अपने होश खो बैठा औऱ दोनों लड़कियों के घर जाकर उनकी हत्या कर ड़ाली।

आरोपी सेवक सरदार परवान सिंह ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसका कहना है कि जब वो नहा रहा था तो बाहर रखी उसकी पगड़ी पर बड़ी लड़की ने लात मार दी जिसके कारण उसे गुस्सा आ गया औऱ उसने उनके घर जाकर उसका गला दबा उसकी हत्या कर दी। छोटी बच्ची ने जब यह देखा तो वह चिल्लाने लगी जिसके बाद सेवक सरदार परवान सिंह ने बैल्ट से उसका भी गला रेत कर हत्या कर दी। आरोपी को आज न्यायलय में पेश कर दिया है।

ऋषिकेश थाना प्रभारी आईपीएस निहारिका भट्ट

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply