पांच साल की बच्ची से चपरासी ने किया रेप…

Please Share
पांच साल की बच्ची से चपरासी ने किया रेप… 2 Hindi News Bharat »नई दिल्ली: स्कूल में हैवानियत का एक और मामला सामने आया है जहां पांच साल की बच्ची से स्कूल चपरासी ने बलात्कार किया। ये दरिंदगी का मामला दिल्ली के टैगाेर पब्लिक स्कूल का है।शाहदरा के गांधी नगर इलाके में स्थित स्कूल के परिसर में ही 40 वर्षीय विकास ने इंसानियत को शर्मशार कर दिया।शनिवार को टैगोर पब्लिक स्कूल के परिसर में चपरासी द्वारा पांच साल की बच्ची से बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है।एसएचओ गाँधी नगर विनय मालिक ने हैलो उत्तराखंड को बताया कि आईपीसी की धारा 376 और पोस्को के तहत मामला दर्ज किया है। विकास स्कूल में पिछले तीन वर्षों से काम कर रहा था। वह बच्ची को सुबह करीब 11 बजकर 45 मिनट पर एक खाली कक्षा में ले गया और उसके साथ बलात्कार करने के बाद उसे ये बात किसी को न बताने की धमकी भी दी ।बता दे कि गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को बस कंडक्टर अशोक ने स्कूल में दूसरी क्लास में पढ़ने वाले प्रद्युम्न नामक छात्र की बेरहमी से हत्या कर दी थी। कबूलनामे में अशोक ने बताया कि वह प्रद्युम्न के साथ गलत करने की कोशिश कर रहा था।

You May Also Like

Leave a Reply