पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक्सीडेंट करने वाले का जताया आभार

Please Share
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक्सीडेंट करने वाले का जताया आभार 2 Hindi News Bharat »

ओल्ड मसूरी रोड पर ईवनिंग वॉक के दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत को बेलगाम बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस दौरान रावत बाल-बाल बचे। खास बात यह है कि हरीश रावत ने बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई करने बजाय उसका आभार जताया है।

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ओल्ड मसूरी रोड पर रहते हैं। यहां बुधवार शाम को आवास से वॉक पर निकले थे। घर के बाहर वॉक करने के बाद जैसे ही सड़क पार कर घर की तरफ बढ़े, राजपुर से मसूरी की तरफ तेज रफ़्तार से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी।

लेकिन हरीश  रावत की ओर से अभी तक पुलिस में बाइक सवार युवक के खिलाफ कोई एफ0आई0आर दर्ज नही करवाई है। उधर, आज गुरुवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने सुबह पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के आवास जाकर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य भी हरीश रावत का हाल-चाल जानने गए थे।

You May Also Like

Leave a Reply