नगर निगम की कार्यवाही में खुद नगर निगम कर्मचारी ही डाल रहे रोड़ा

Please Share


हरिद्वार: हाल ही में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाए जाने से निगम कर्मियों में भारी रोष है, आज इसी के चलते नगर निगम कर्मियों ने और उनके परिवार वालों ने निगम पहुंच, तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया।
निगम कर्मियों के परिजनों का कहना है कि उन्हें बिना सूचना दिए उनके निर्माण ध्वस्त कर दिए गए, जबकि शहर में अभी भी 80% अवैध निर्माण हैं। लेकिन उनके खिलाफ निगम ने आज तक कोई कार्यवाही नहीं की।
वहीँ अवैध निर्माण करवाने के बाद अब मेयर मनोज गर्ग सारा मामला अपना पलड़ा झाड कर शासन-प्रशासन पर डाल रहे हैं। उनका कहना है कि यह मामला अब शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ही देखेंगे और जो सही होगा वही किया जाएगा।
देखा जाए तो अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत की गई यह कार्यवाही एक मिसाल है लेकिन अपने ही घर से की गई अतिक्रमण हटाओ अभियान की यह शुरुआत अब नगर निगम के लिए गले की फांस बन गई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply