पेड़ में शव लटका देख उड़े होश

Please Share

पेड़ में शव लटका देख उड़े होश 2 Hindi News Bharat »

हरिद्वार: पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम बहादरपुर जट्ट में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या  कर ली। वहीँ मृतक के बड़े भाई ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या के आरोप लगाए हैं।

मृतक तेजपाल सिंह की उम्र 55 वर्ष बताई जा रही है। थानाध्यक्ष पथरी ने हैलो उत्तराखंड न्यूज़ से बात करते हुए इस बात से साफ़ इंकार किया है कि व्यक्ति की हत्या की गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस पूछताछ में मृतक के बेटे अनुज ने बताया कि कल रात को परवारिक झगडा होने के बाद तेजपाल  रात को ही घर से निकल गए थे। जिसका शव आज सुबह घर से 1 किलोमीटर की दूरी पर पेड़ से लटका हुआ मिला। फिलहाल पुलिस अब पूरे मामले की छानबीन में जुट चुकी है।

You May Also Like

Leave a Reply