फिर आफत बनकर बरसे बदरा…हुआ नुकसान

Please Share

रुद्रप्रयाग: तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते जहां जनपद के अधिकांश ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हाे रखे हैं। वहीं बारिश की वजह से रविवार सुबह बेलनी कस्बे में चट्टान टूटने से मलबा और एक पेड़ चट्टान के निचे स्थित दुकानों के सामने गिर गया है। साथ ही इस चट्टान के टूटने से एक मकान का निचला हिस्सा भी पूरी तरह से टूट गया है।

भारी बारिश की वजह से ममणी-जखोली, ग्वाढ-खेडीखाल, रतनपुर-स्वीली चैरास, तिलवाडा-बावई, बाडब-कांदी, गुलाबराय-तूना बौठा, विजयनगर-तैला, रैंतोली-जशोली ग्रामीण मोटर मार्ग भी बन्द हैं। साथ ही सतो कुण्ड उखीमठ मोटरमार्ग पर भी चुन्नी बैंड के समीप भारी मलवा आया हुआ है जिसके चलते मार्ग अवरुद्ध हैं। वहीं केदारनाथ हाईवे भी फाटा के समीप डोलिया देवी मन्दिर और मुडकटिया के समीप भी मार्ग अवरुद्ध है। 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply