बाबा ने कबूला दुष्कर्म का आरोप

Please Share
बाबा ने कबूला दुष्कर्म का आरोप 2 Hindi News Bharat »

देहरादून/जयपुर: नामचीन बाबा जगदगुरू रामानुजाचार्य स्वामी कौशलेंद्र प्रपन्नाचारी फलाहारी ने बीते दिनों एक युवती द्वारा लगाये गए यौन शोषण के आरोपों से पर्दा उठा दिया है। बाबा ने खुद ही अपना जुर्म कुबूल किया है।

अलवर जिले के पुलिस अधिक्षक राहुल प्रकाश ने बाबा के कबूलनामें की खबर की पुष्टि करते हुए हैलो उत्तराखंड को बताया कि बाबा ने अपना जुर्म कबूला है। और पुलिस ने बाबा को हिरासत में लेकर अलवर जेल में बंद कर दिया है। जिसके बाद अब बाबा को कोर्ट में पेश किया जायेगा।

गौरतलब है कि बिलासपुर छत्तीसगढ़ की एक युवती ने बाबा पर बिलासपुर छत्तीसगढ़ थाना में 20 सितम्बर को दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद छत्तीसगढ़ पुलिस उसी शाम को बाबा की खोज में अलवर पहुंची। लेकिन बाबा के अस्पताल में भर्ती होने के कारण पुलिस बाबा से पूछताछ नहीं कर पाई थी। जहाँ कल देर शाम तक हुई पूछताछ में बाबा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply