मंदिर में चोरों ने बोला धावा, लाखों लूटे…

Please Share
मंदिर में चोरों ने बोला धावा, लाखों लूटे… 2 Hindi News Bharat »

पिथौरागढ़: गंगोलीहाट स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ महाकाली मंदिर में चोरों ने मंदिर परिसर से दान पात्र चोरी कर लिया है। दान पात्र चोरी होने की भनक स्थानीय लोगों को आज सुबह लगी। जिसके बाद इलाके में हडकंप मच गया।

पिथौरागढ़ सीओ शेखर सुयाल ने हैलो को बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की लेकिन पुलिस के हाथ अब तक कोई सुराग नहीं लगा है।

सीओ शेखर सुयाल के मुताबिक इस चोरी में किसी स्थानीय ग्रामीण का हाथ हो सकता है। पुलिस द्वारा अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

चोरी हुए दान पात्र में लाखों रुपये होने संभावना जताई जा रही है। गौरतलब है कि गंगोलीहाट स्थित महाकाली मंदिर उत्तर भारत का प्रमुख शक्तिपीठ है । यहाँ देश विदेश से सालभर भक्त दर्शन को आते रहते हैं और माँ को दिल खोलकर चढ़ावा चढ़ाते है।

You May Also Like

Leave a Reply