मसूरी में चला प्रशासन का डंडा, अवैध भवन को किया सीज

Please Share

मसूरी: मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने शहर के मोतीलाल नेहरु मार्ग पर चल रहे अवैध निर्माण पर कड़ा रुख अपनाते हुए एक अवैध भवन को सीज कर दिया है। उक्त अवैध भवन राम विनय नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है।

एमडीडीए के सहायक अभियंता ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि प्राधिकरण अवैध निर्माणों पर नज़र बनाये हुए है और यदि कोई भी किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण करेगा तो प्राधिकरण के नियम अनुसार कड़ी कारवाही की जाएगी।

हालाँकि सूत्रों की माने तो मसूरी में धडल्ले से अवैध निर्माण हो रहा है, जिसमें इस प्रकार की कार्यवाही होना जरूरी है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply