विजय दिवस: उत्तराखंड सैनिकों की वीर भूमि – सुनील मीणा

Please Share
ललित जोशी की रिपोर्ट;
नैनीताल: शहीद स्मारक पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा, अपर जिलाधिकारी एसएस जंगापांगी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन डीएस धपोला, मेजर जनरल(से.नि.) इन्द्रजीत बोरा, व सेवानिवृत्त सैनिक अधिकारियों ने 1971 में भारत-पाक युद्ध में जिले के शहीद हुए सैनिकों को पुष्प एवं पुष्पचक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा ने कहा कि विजय दिवस सेना के अदम्य सहस व शौर्य का प्रतीक है। हमारे सैनिको ने शहादत दी थी, जिनके पराक्रम के बल पर हमने विजय प्राप्त की थी। हमें व सभी देशवासियो को हमारी सेना व सैनिको पर गर्व है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सैनिक हमारी शान हैं। उत्तराखण्ड सैनिकों की वीरभूमि है, इनकी शहादत हमेशा स्मरणीय रहेगी। उन्होनें कहा कि उनके स्तर से सैनिकों की सभी समस्याओं का त्वरित गति से निदान किया जाता है। हमारा दायित्व है कि सैनिकों का सम्मान करते हुए उन्हें उनके हक के साथ ही उनकी समस्याओं को निराकरण प्राथमिकता से करें।
कार्यक्रम में कर्नल डीएस बिष्ट, कर्नल एस. वाशिंगटन, पुलिस अधीक्षक नगर अमित श्रीवास्तव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, मेजर(से.नि.) कुवर सिह, मेजर बीएस रौतेला, कैप्टन डीएस खर्कवाल, एसएस रौतेला, तारा चन्द्र जोशी, दीप चन्द्र पाण्डे, नरेन्द्र बोहरा, जगत बोरा, कैलाश चन्द्र, ललित सिंह, शंकर सिंह, हरीश कुमार,सहित सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं सैनिकों ने शहीदों सैनिकों को पुष्प अर्पित कर श्रद्वांजली दी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like