मसूरी में दिन दहाड़े पर घर में घुसे बदमाश, महिला के साथ मारपीट व लूटपाट कर हुए फरार

Please Share

मसूरी: लंढौर कैंट क्षेत्र में दिन दहाड़े अज्ञात बदमाशों ने चाकू की नोक पर एक घर में लूटपाट की घटना की अंजाम दिया। इसके साथ घर में मौजूद महिला के साथ मारपीट व अभ्रदता कर फरार हो गए। इस घटना के बाद पीड़ित महिला अस्पताल में भर्ती है। स्थानीय पुलिस ने तहरीर के आधार पर बदमाशों की खोजबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर करीब 1 बजे लंढौर कैंट स्थित बालकृष्ण गोयल के घर पर दो अज्ञात बदमाश बिजली का बिल देने के बहाने घर में घुस आए। इस दौरान घर पर उनकी बहू अकेली थी, बदमाशों ने इसका फायदा उठाते हुए चाकू की नोंक के दम पर घर में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया और महिला के साथ जबरदस्त मारपीट भी की। बेहोशी की हालत में महिला को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

दूसरी ओर पुलिस ने घटना की सूचना के बाद बदमाशों की तलाशी शुरू कर दी है। एसआई मसूरी मुकेश डिमरी ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply