एसपी ने जहर खाकर की खुदखुशी की कोशिश, अस्पताल में भर्ती

Please Share

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां एसपी सिटी सुरेन्द्र दास ने बुधवार को संदिग्ध पदार्थ खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की है। एसपी पूर्वी के पद पर तैनात आईपीएस सुरेंद्र दास को गंभीर हालत में  रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी यहा साफ नहीं हो पाया है कि आखिर एसपी सिटी ने इस तरह का कदम क्यों उठाया है? फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एसपी सिटी के जहर खा लेने की ख़बर पूरे विभाग में आग की तरह फैल गई है। पुलिस के कई आला अधिकारी अस्पताल पहुंच गए हैं, हालांकि अभी तक इस बारे में कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इसके अलावा इस घटना के पीछे की वजह पता नहीं चल पाई है। फिलहाल डॉक्टरों ने एसपी सिटी को आईसीयू में रखा है, जहां उनकी हालत अभी भी स्थिर नहीं है। जानकारी के मुताबिक एसपी सिटी की पत्नी एक मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर हैं। गौरतलब है कि सुरेंद्र दास वर्ष 2013 के आईपीएस अधिकारी हैं और उनका पिछले महीने ही कानपुर ट्रांसफर हुआ था।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like