महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला- किसानों का 34 हजार करोड़ का कर्ज हुआ माफ

Please Share
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला- किसानों का 34 हजार करोड़ का कर्ज हुआ माफ 1 Hindi News Bharat »
India’s Maharashtra state new Chief Minister and BJP leader Devendra Fadnavis waves towards crowd after his swearing-in ceremony in Mumbai on October 31, 2014. India’s ruling Bharatiya Janata Party (BJP) snatched election victory on October 19 in two key Indian states, tightening its grip on power after storming to government nationally five months ago. AFP PHOTO/ PUNIT PARANJPE (Photo credit should read PUNIT PARANJPE/AFP/Getty Images)

कर्ज के तले दबे किसानों को महाराष्ट्र सरकार ने आज बड़ी राहत प्रदान की है। महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसले लेते हुए किसानों के 34000 करोड़ के कर्ज माफी का शनिवार को ऐलान किया।

इस बात की जानकारी खुद राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किसानों के लिए 34 हजार करोड़ रुपये की कर्ज माफी का ऐलान करते हुए कहा कि हम 1.5 लाख रुपये तक के ऋण को पूरी तरह से माफ कर रहे हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने अपने ऋण का नियमित रूप से भुगतान किया है, हम उन्हें 25% ऋण वापसी लाभ (loan return benefit) देंगे। राज्य के 90% किसानों के कर्ज माफी की घोषणा की। महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले का फायदा राज्य के 89 लाख किसानों को होगा।

मालूम हो कि महाराष्ट्र से पहले पंजाब और उत्तर प्रदेश की सरकारों ने भी कर्ज माफी का ऐलान किया था।

महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले के बाद अब उत्तराखंड में भी कर्ज माफी की चिंगारी आग का रूप ले सकती है। अब यह देखना होगा कि महाराष्ट्र के इस फैसले का असर उत्तराखंड पर क्या पड़ता है। 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply