महिला ने फांसी लगाकर समाप्त की अपनी जीवन लीला

Please Share

महिला ने फांसी लगाकर समाप्त की अपनी जीवन लीला 2 Hindi News Bharat »

देहरादून: सीमाद्वार क्षेत्र में एक महिला ने पारवारिक विवाद के चलते अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

थानाध्यक्ष बसंत ने हैलो उत्तराखंड से बात करते हुए बताया कि मृतका मनीषा क्षेत्री पत्नी काशी बहादुर क्षेत्री निवासी सीमाद्वार है। उन्होंने बताया कि मृतका का पति आर्मी में कार्यरत है और वर्तमान समय में अवकाश पर अपने घर आया हुआ था। लेकिन दोनों के मध्य किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मनीषा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

फिलहाल पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

You May Also Like

Leave a Reply