पुलवामा हमलाः पाकिस्तान के खिलाफ कड़े एक्शन की तैयारी, CCS की अहम बैठक में हुआ फैसला

Please Share

नई दिल्लीः जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर प्रधानमंत्री आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की अहम बैठक की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हो रही इस बैठक में गृह मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, एनएसए अजीत डोवाल, खुफिया विभाग (आईबी) के उच्च अधिकारियों के अलावा तीनों सेनाओं के अध्यक्ष भी शामिल रहे। पुलवामा आतंकी हमले के बाद सरकार में करवाई के लिए बड़ा पालन तैयार कर लिया है।

बैठक के बाद डीजी सीआरपीएफ और गृह मंत्री राजनाथ सिंह कश्मीर रवाना हो जाएंगे। राजनाथ सिंह घायलों से मिलने अस्पताल भी जाएंगे। आज प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। बीजेपी ने भी आज अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक पुलवामा आतंकी हमले में अब तक 44 सीआरपीएफ जवान शहीद हो चुके है, जबकि कई घायल जवान अभी भी अस्पताल में भर्ती है। ये हमला गुरुवार को जम्मू श्रीनगर हाईवे पर पुलवामा जिले के अवंतिपोरा में सीआरपीएफ  के वाहन को निशाना बनाकर आईईडी ब्लास्ट के जरिए किया गया। सीआरपीएफ के वाहनों पर यह हमला उस वक्त हुआ, जब सेना के जवानों का काफिला जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा था।हालातों की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने कश्मीर घाटी और जम्मू में इंटरनेट सेवा पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस काफिले में 78 वाहन शामिल थे, जिनमें 2500 सुरक्षाकर्मी सवार थे। आतंकियों ने इलाके में जवानों पर पहले गोलीबारी की और फिर उन पर कार के जरिये आईईडी ब्‍लास्‍ट किया।

सेना से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि 2001-02 में आतंकियों ने इसी तरह के फियादिन हमले को अंजाम दिया था। सेना का कहना है कि सेना ने जिस तरह से आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया है, उसमें उनकी बौखलाहट बढ़ गई है। इसी कारण उन्‍होंने आईएसआईएस की तर्ज पर ये हमला किया है। जैश ने काफिले पर फिदायीन हमला करने वाले आतंकी आदिल ऊर्फ वकास का वीडियो जारी किया। वीडियो में दक्षिण कश्‍मीर के काकपोरा के रहने वाले वकास जैश के झंडे के आगे बैठा हुआ दिख रहा है। उसके सामने ग्रेनेड और अत्याधुनिक राइफल रखी हुई है। वीडियो की शुरुआत करते हुए वकास कह रहा है, श्जब तक यह वीडियो आप लोगों तक पहुंचेगा उस समय मैं जन्‍नत में मजे लूट रहा होऊंगा। मैंने जैश ए मोहम्‍मद में आतंकी के रूप में एक साल बिताया और यह मेरा कश्‍मीर के लोगों के लिए आखिरी मैसेज है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like