मासूम बेटी और करोड़ों की संपत्ति को छोड़ ये युवा दम्पति लेगा संन्यास…

Please Share
मासूम बेटी और करोड़ों की संपत्ति को छोड़ ये युवा दम्पति लेगा संन्यास… 2 Hindi News Bharat »

भोपाल: अपनी 100 करोड़ की प्रॉपर्टी और 3 साल की बेटी को पीछे छोड़कर मध्यप्रदेश के नीमच में एक जैन युवा दम्पति ने संन्यास लेने का फैसला लिया है।

35 वर्षिय सुमित राठौड़ ने लंदन के कॉलेज से आयात निर्यात में डिप्लोमा लिया। उनकी 34 साल की बीवी अनामिका इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं। अनामिका के पिता अशोक नीमच के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष हैं।

ये युवा दम्पति शुद्ध मार्गी जैन आचार्य रामलाल महाराज से 23 सितंबर को दीक्षा लेगा। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि उनकी 3 साल की बच्ची का क्या होगा?

कहा जा रहा है कि दम्पति के परिजन बच्ची का ख्याल रखेंगे। सुमित और अनामिका की शादी 4 साल पहले हुई थी। दीक्षा लेने तक दोनों मौन व्रत में चले गए हैं।

मासूम बेटी और करोड़ों की संपत्ति को छोड़ ये युवा दम्पति लेगा संन्यास… 3 Hindi News Bharat »

You May Also Like

Leave a Reply