नाबालिक युवती को बहला फुसला कर भगा ले जाने व उससे दुराचार करने वाले आरोपी गिरफ्तार

Please Share

पिथौरागढ़: पुलिस से जानकारी प्राप्त हुई की वादी द्वारा थाना पांगला में तहरीर दी गई थी कि उसकी नाबालिक लड़की को रवि सिंह नामक व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा ले गया है, जिस सम्बन्ध में थाना पांगला में मु0अ0सं0- 02/2020, धारा- 363 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक आदेशानुसार, उ0नि0 संजय पूनिया, थानाध्यक्ष पांगला, के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनाँक 13/09/2020 को मुखिबिर खास की सूचना पर पतारसी-सुरागरसी करते हुए अभियुक्त रवि सिंह पुत्र राम सिंह, निवासी गा0वि0सा0 खलंगा, वार्ड नं0. 04, दार्चूला महाकाली नगरपालिका दार्चूला नेपाल, उम्र – 26 वर्ष को ज्योति पुल, पांगला के पास से गिरफ्तार किया गया।

उक्त अभियोग में धारा – 366 ए/376 भा0द0वि0 व ¾ पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई तथा नाबालिक युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। अभियुक्त को मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है ।

गठित टीम में उ0नि0 संजय पूनिया, थानाध्यक्ष पांगला, कानि0 203 ना0पु0 परविन्दर राणा, महिला आरक्षी पुष्पा मेहता व मीडिया सैल से पुलिस अधीक्षक कार्यालय पिथौरागढ़ शामिल थे। 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply