मुख्यमंत्री पहुंचे एलबीएस अकादमी, 77 अधिकारियों से की भेंट

Please Share

मसूरी: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत आज मसूरी एलबीएस अकादमी पहुंचे जहाँ उन्होंने अखिल भारतीय सेवा के फेज 3 के 77 अधिकारियों से भेंट की और उनको संबोधित किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि  वे अधिकारियों से अपील करेंगे कि जो उनके अच्छे अनुभव हैं वे उन्हें आपस में शियर करें जो राज्य और देश के हित में आगे चल कर काम आएँगे। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि जनता से संवाद कायम किया जाए क्यूंकि हमारा सविंधान एक लोकतान्त्रिक संविधान है।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग की कई योजनाओं के बजट के बारे में बताते हुए कहा कि अभी सप्लीमेंट्री बजट से काम चल रहा है और बहुत जल्द ही बजट आने वाला है जिससे लोक निर्माण विभाग द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों के लिए बजट आवंटित हो जायेगा और कार्यों में तेजी आएगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply