दुनिया की तीसरी सबसे अधिक भरोसेमंद सरकार है मोदी सरकार

Please Share

दुनिया की तीसरी सबसे अधिक भरोसेमंद सरकार है मोदी सरकार 2 Hindi News Bharat »

नई दिल्लीः विश्व में अपनी जनता का भरोसा जीतने वाली सरकारों में भारत की मोदी सरकार तीसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर स्विट्जरलैंड और दूसरे नंबर पर इंडोनेशिया की सरकार है। वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम के सर्वे ने यह आंकड़ा जारी किया है।

वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम के सर्वे के अनुसार केंद्र की मोदी सरकार के पिछले साढ़े तीन साल के कार्यकाल से भारत की जनता खुश है। सर्वे में स्विट्जरलैंड की सरकार पर 82 फीसदी जनता ने भरोसा जताया है। वहीं इंडोनेशिया की सरकार पर 82 प्रतिशत जनता ने भरोसा जताया है। भारत में मोदी सरकार पर देश की 73 फीसद आबादी ने भरोसा व्यक्त किया है।

लगभग तीन-चौथाई भारतीयों ने मोदी सरकार पर भरोसा जताया है। यह सर्वे उस वक्त आया है, जब विपक्षियों द्वारा गुजरात चुनावों में जीएसटी और नोटबंदी जैसे मुद्दों को लेकर मोदी सरकार को निशाना बनाया जा रहा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply