अल्मोड़ा: विगत वर्षों की भांति इस बार भी राज्य स्थापना दिवस 09 नवम्बर को मनाया जायेगा-अपर जिलाधिकारी

Please Share
दीपक जोशी की रिपोर्ट; 
अल्मोडा: राज्य स्थापना दिवस की 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सम्पन्न कराने को लेकर अपर जिलाधिकारी बी0एल0 फिरमाल की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस बार भी राज्य स्थापना दिवस 09 नवम्बर को मनाया जायेगा जिसमें कोविड-19 के कारण सीमित कार्यक्रम आयोजित होंगे। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सभी सरकारी एवं अर्द्धसरकारी संस्थानों में दिनाॅंक 08, एवं 09 नवम्बर के दिन सफेद प्रकाश देने वाले छोटे बल्बों से प्रकाशमान किया जाएगा।
राज्य स्थापना दिवस के दिन प्रातः 9ः00 बजे शहीद स्मारक स्थल पर माल्यार्पण किया जायेगा शहीद स्थल की सफाई व्यवस्था का दायित्व नगरपालिका परिषद द्वारा किया जायेगा। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सभी विद्यालयों/सभी विकासखण्डों के कार्यालयों में विशेष सफाई अभियान व सैनेटाईजर किया जायेगा साथ ही इस अवसर पर सभी कार्यक्रमों में सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन आवश्यक रूप से किया जायेगा। स्थापना दिवस के अवसर पर लैप्रोसी मिशन करबला व बाल निकेतन, नारी निकेतन बख में फल वितरण मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला अपूर्ति अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से किया जायेगा।
 यह भी पढ़ें: सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि सभी कार्य 31 मार्च 2021 से पूर्व पूर्ण होकर धनराशि शत प्रतिशत व्यय हो – पिथौरागढ़ जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार
अपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को निर्देश दिये कि वे नगर की सफाई व्यवस्था हेतु अभी से व्यवस्थायें सुनिश्चित कर लें। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों, खण्ड विकास अधिकारियों व खण्ड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने-अपने क्षेत्रों कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन कराना सुनिश्चित करेंगे बैठक में उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, पुलिस उपाधीक्षक वीर सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 दीपाकंर डेनियल, सहायक अभियन्ता जल संस्थान मुकेश कुमार, जिला शिक्षाधिकारी हरीश सिहं रौतेला, प्रशासनिक अधिकारी महेन्द्र सिहं डसीला सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
वहीं मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि दिनांक 05 नवम्बर, 2020 को अपरान्ह् 2ः00 बजे से जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला योजना/राज्य/केन्द्र/वाह्य सहायतित/बीस सूत्रीय एवं निर्माणादायी संस्थाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी है। उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों से अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित अद्यतन सूचना सहित बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिये है।
यह भी पढ़ें: केदारनाथ धाम में मौसम ने एक बार फिर ली करवट, हुई जमकर बर्फबारी

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like