रुद्रप्रयाग के महाविद्यालय को मिली उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की सौगात..

Please Share
रुद्रप्रयाग के महाविद्यालय को मिली उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की सौगात.. 1 Hindi News Bharat »

रुद्रप्रयाग

रूद्रप्रयाग में एक लम्बे अरसे से महाविद्यालय के पास खुद की छत ना होने के कारण विद्यार्थियों को काफी समस्याओं का सामना करना पडता रहा है, आलम यह है कि महाविद्यालय के बच्चों को अभी तक जीजीआईसी इंटर कालेज की पुरानी ही बिल्डिंग में गुजर बसर करना पड़ रहा है।

इसी सिलसिले में जब हैलो उत्तराखण्ड की टीम ने ड़ा धन सिंह रावत से बात की तो उन्होने स्पष्ट करते हुए कहा कि पूर्व में महाविद्यालय रूद्रप्रयाग के निर्माण हेतू जो 2 करोड रूपये की धनराशि रूकी हुई थी अब वह रिलीज कर दी गई है, जिसके चलते अब यह महाविद्यालय जल्द बनेगा। साथ ही साथ उन्होने स्थानीय विधायक को वहां तक रोड बनाने को भी कहा है।

बता दें कि जोहरी टोक रूद्रप्रयाग बाईपास पर एक एकड़ की इस भूमि पर महाविद्यालय का निर्माण हो रहा है। कारदायी संस्था की ओर से अभी तक 24.68 लाख इस कार्य के लिए स्वीकृत कर दिये गए हैं, लेकिन अभी केवल खुदाई तक कार्य केवल खुदाई तक ही सीमित है।

यही नही रूद्रप्रयाग जिले के पास खुद का कोई सहकारी बैंक भी नही है जिसके चलते स्थानीय लोगों को काफी जदोजहद कर चमोली जिले के सहकारी बैंक की ओर टकटकी लगानी पडती है।

साथ ही धन सिंह रावत का कहना है कि जल्द ही रूद्रप्रयाग जिले में खुद का सहकारी बैंक होगा जिसके लिए रिजर्व बैंक से भी बात चल रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply