पूर्व भाजपा विधायक व मंत्री रहे लाखी राम जोशी भाजपा से निलम्बित, नोटिस जारी

Please Share
देहरादून, 13 नवम्बर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशी धर भगत ने पूर्व भाजपा विधायक व मंत्री रहे लाखी राम जोशी के ख़िलाफ़ अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें पार्टी से निलम्बित कर दिया है।
साथ ही जोशी को उनके द्वारा लिखे गए एक पत्र के सम्बंध में की गई इस कार्यवाही के अंतर्गत उन्हें नोटिस दे कर उन्हें सात दिन में उत्तर देने के लिए भी कहा गया है। उत्तर न मिलने अथवा उनका उत्तर संतोषजनक न पाए जाने पर उन्हें पार्टी से निकाला भी जा सकता है।
आप को बतादें कि लाखी राम जोशी ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर त्रिवेंद्र सिंह रावत को तत्काल उत्तराखंड मुख्यमंत्री के पद से हटाने की अपील की है।

पूर्व भाजपा विधायक व मंत्री रहे लाखी राम जोशी भाजपा से निलम्बित, नोटिस जारी 2 Hindi News Bharat »

You May Also Like